CM योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पिता आनन्द सिंह बिष्ट को सोमवार को डिहाईड्रेशन होने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि, उनकी स्थिति में अभी सुधार है।
यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पिता 85 वर्षीय आनन्द सिंह की हालत बिगड़ने पर सोमवार को करीब पौने पांच बजे के आसपास हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के इमरजेंसी में लाया गया।
अस्पताल के चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साक डा अकरम की देखरेख में सीएम योगी का उपचार किया जा रहा है।
अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी केसी जोशी ने बताया कि सीएम योगी के पिता को डिहाईड्रेशन की वजह से हिमालयन अस्पताल लाया गया है। बताया कि लूज मोशन के कारण बीपी लो होना पाया गया है।
इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल के विशेष कक्ष में रखा गया है। उनके साथ उनकी धर्मपत्नि सावित्री देवी भी आई है। अस्पताल की टीम बेहद गंभीरता से उनके उपचार में जुटी हुई है। यूपी के सीएम के पिता के हिमालयन अस्पताल में भर्ती होने पर तमाम लोग कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे थे।