फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UP CM Yogi Aditynath Uttarakhand visit Reached Ancestral Village To Attend Niece Wedding

CM Yogi Uttarakhand Visit: योगी पहुंचे विथ्याणी, 100 फिट ऊंचे तिरंगे का किया उद्घाटन; मेले का भी शुभारंभ किया

Thu, 06 Feb 2025 01:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 06 Feb 2025 01:19 PM IST
सार

सीएम योगी अपनी भतीजी की शादी व अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल होने उत्तराखंड पहुंचे हैं। उनका यहां तीन दिवसीय कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
UP CM Yogi Aditynath Uttarakhand visit Reached Ancestral Village To Attend Niece Wedding
सीएम योगी पहुंचे उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पहुंचे हैं। पौड़ी स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले पौड़ी गढ़वाल में मानगढ़ वासनी देवी की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर के विथ्याणी पहुंचे। उन्होंने ब्रम्हलीन राष्ट्रसंत महंत अवेदनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने श्री आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में 100 फिट तिरंगे एवं दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि, सीएम योगी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने और पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए हैं। मुख्यमंत्री योगी सुबह विमान से जौलीग्रांट पहुंचे। जहां केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव को रवाना हुए। जहां वे मां गढ़वासिनी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेंगे और बाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...National Games 2025: पदकों की फिक्सिंग में कितनी हकीकत, कितना फसाना...आईओए को विस्तृत जांच के लिए लिखा पत्र

सीएम योगी तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पेड़ों का रोपण भी करेंगे। महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट तिरंगा पार्क का अनावरण करेंगे।  तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद वे शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट से वापस लखनऊ रवाना होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed