{"_id":"59883d8b4f1c1b12778b497f","slug":"cm-trvendra-singh-rawat-ordered-on-break-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में हुई दो मौतों से गुस्साए मुख्यमंत्री रावत, दिया ये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में हुई दो मौतों से गुस्साए मुख्यमंत्री रावत, दिया ये आदेश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Aug 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
cm trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को देहरादून के राजपुर रोड पर सड़क हादसे में हुई दो युवतियों की मौत पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियन्ता को निर्देश दिये कि प्रदेश भर में सड़कों पर हुए गड्ढों को तुरंत भरें। बरसात में गड्डों में पानी भरने से हादसों की आशंका ज्यादा रहती है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि मुख्य मार्ग गड्ढा मुक्त्त हों।
विज्ञापन
गड्ढों की स्थायी मरम्मत तक उनका ट्रीटमेंट इस तरह से करें, जिससे बरसात तक कोई परेशानी जनता को किसी तरह से आवागमन में न हो। उन्होंने अभी तक इस दिशा में लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर नाराज़गी व्यक्त भी की।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्य सड़कों पर जल भराव को भी गंभीरता से लेते हुए पानी की निकासी के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके लिए ज़िला प्रशासन और स्थानीय निकायों से तालमेल कर इस समस्या का निवारण करें। उन्होंने पहाड़ों में भारी बारिश को देखते हुए आपदा से निपटने के लिये जिलाधिकारियों को और एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश भी दिए हैं।