{"_id":"5cfe59d5bdec2207863ad0a5","slug":"cm-trivendra-singh-rawat-inaugurated-y-shaped-flyover-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूनवासियों को एक और सौगात, आईएसबीटी से अब वाई-शेप फ्लाईओवर पर भरें फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूनवासियों को एक और सौगात, आईएसबीटी से अब वाई-शेप फ्लाईओवर पर भरें फर्राटा
Tue, 11 Jun 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में वाई शेप फ्लाईओवर का लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी के पास वाईशेप फ्लाईओवर पर सोमवार से वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फीता काटकर फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। वर्ष 2017 से शुरू हुए फ्लाईओवर का कार्य बीते 30 अप्रैल को पूरा हो गया था, लेकिन आचार संहिता के चलते 40 दिन बाद इसका उद्घाटन किया गया। फ्लाईओवर शुरू होने से आईएसबीटी पर जाम नहीं लगेगा। लोगों को इससे राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आइएसबीटी में वाई शेप फ्लाईओवर शुरू होने से जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। आवागमन में सुविधा होगी। प्रेमनगर से देहरादून आने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के बाद 18 करोड़ करोड़ रुपये मंजूर कर दिए गए हैं। जिससे सड़क बनाई जाएगी। इससे भी राहत मिलेगी। फ्लाईओवर के पास 100 मीटर सर्विस रोड बनाई जाएगी। इसके अलावा फ्लाईओवर के नीचे सुलभ शौचालय के अलावा और क्या उपयोग किए जा सकते हैं, उस पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने मुख्यमंत्री के सामने डाटकाली मंदिर स्थित पुरानी टनल के जीर्णोद्धार, नई टनल में सोलर लाइट लगाने, आईएसबीटी का कामकाज संभाल रही रैमकी कंपनी की समयसीमा खत्म होने के बाद उसके कार्य को पीपीपी मोड में देने, शिमला बाईपास को नेशनल हाईवे घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अजबपुर आरओबी में ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं की गई है, ऐसे में बरसात में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस वर्ष कल्पना के अधिक पर्यटक आए
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड से विशेष लगाव और यहां लगातार आते रहने के चलते इस वर्ष कल्पना से अधिक पर्यटक आए। तीन दिन पहले केदारनाथ में 36 हजार लोग पहुंचे। स्कूल-कॉलेज खुलवाए गए, वहां व्यवस्था कराई गई। पर्यटकों को जाम या अन्य दिक्कतों न हो इसके लिए हमें प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन गुना पर्यटकों की संख्या बढ़ी। हम प्रदेश को सर्विस सेक्टर में आगे बढ़ाना चाहते हैं। मेडिसिटी के रूप में विकसित करना चाहते हैं। प्रदेश में वेलनेस सेंटर विकसित करना चाहते हैं। युवाओं के लिए मौका है कि वह पर्यटन के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाएं। मसूरी, धनोल्टी, लैंसडोन, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत समेत प्रदेश में तमाम पर्यटक स्थल हैं।
मेयर ने संभाली ट्रैफिक की कमान
वाईशेप फ्लाईओवर खुलने के बाद अचानक ट्रैफिक बढ़ गया। जिस पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने खुद ट्रैफिक की कमान संभाली। उन्होंने दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को फ्लाईओवर पर आगे बढ़ाया। मेयर को ट्रैफिक संभालता देख यातायात पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और खुद ट्रैफिक संभालने लगे। इसके बाद मेयर गामा वहां से रवाना हो गए।
बलूनी की मुहिम सराहनीय
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के मेरा गांव-मेरा वोट मुहिम की सराहना की। कहा कि ये अभियान बढ़िया है। लोग लगातार इस अभियान से जुड़ रहे हैं।
एक नजर में 2 लेन वाईशेप फ्लाईओवर
फ्लाईओवर की लंबाई - 387.25 मीटर
पहुंच मार्ग की लंबाई - 210.00 मीटर
कुल लंबाई - 597.25 मीटर
स्वीकृत लागत - 33.26 करोड़
लेन की संख्या - 2 लेन
पिलरों की संख्या - 14
स्ट्रक्चर के स्पान - 11
स्टील स्ट्रक्चर के स्पान - 2
ठेकेदार - मैसर्स दून इंफ्रास्ट्रक्चर, देहरादून
कार्य समाप्ति की तिथि - 30 अप्रैल 2019