फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm trivendra singh rawat give green Signal to Himalayan Digdarshan yatra

देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र ने हिमालयन दिग्दर्शन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Tue, 23 Oct 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Oct 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
Cm trivendra singh rawat give green Signal to Himalayan Digdarshan yatra
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से हिमालयन दिग्दर्शन यात्रा सरूताल ट्रेकिंग अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के नये व अज्ञात पर्वतीय गंतव्यों पर ट्रेकिंग को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ट्रैकर्स हर बार नए डेस्टिनेशन पर जाते है तो दुनिया को नये पर्यटक स्थलों की जानकारी मिलती है। साथ ही उस क्षेत्र की विशेषता व कठिनाइयों का भी पता चलता है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैकिंग अभियानों को पर्यावरण व हिमालय सरंक्षण, नदियों के पुर्नजीवीकरण, गंगा स्वच्छता अभियान, पॉलीथिन मुक्त, पर्यावरण, स्वच्छ भारत व पौधरोपण से जोड़ा जाए। हिमालयन दिग्दर्शन यात्रा 22 से 27 अक्तूबर तक चलेगी। 14 सदस्यीय ट्रेकिंग दल देहरादून से रवाना होकर देवजानी, केदारकांठा, दुंदा, तलहटी, सरूताल, डोबलका, सर, घिंगाड़ी, गंगटाड़ी आदि तक की यात्रा करेगा। उत्तरकाशी जिले में स्थिति सरूताल लगभग 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पवित्र झील है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed