फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra singh rawat Big announcement House tax 

सीएम त्रिवेंद्र ने की बड़ी घोषणा, निकायों में शामिल गांवों से 10 साल तक नहीं लिया जाएगा हाउस टैक्स

Thu, 15 Nov 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 15 Nov 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
cm trivendra singh rawat Big announcement House tax 
चुनाव प्रचार में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

कुमाऊं दौरे पर पहुंचे सीएम ने बुधवार को कई जगहों पर पार्टी प्रत्याशियों से पक्ष में जनसभाएं कीं। पिथौरागढ़ और हल्द्वानी में आयोजित सभाओं में सीएम ने कहा कि निकाय और निगम क्षेत्रों में शामिल किए गए गांवों से अगले 10 साल तक हाउस टैक्स नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन


अल्मोड़ा में रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित सभा में सीएम ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की व्यवस्था जल्द की जा रही है। 2019 से हर हाल में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।  
विज्ञापन


बागेश्वर में उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार जिला मुख्यालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों को भेजेगी।  विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के क्रम में आवास निर्माण कराए जा रहे हैं। हर ब्लॉक को नई 108 एंबुलेंस मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर समेत अन्य जिला मुख्यालयों पर जल्द आईसीयू की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बागेश्वर को भी एयर एंबुलेंस की सेवा देने का भरोसा दिया। हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में हुई सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गौलापार में बिना कायदे कानून के बस अड्डे का निर्माण कराया जा रहा था। सरकार अब कानून के मुताबिक बस अड्डा बनाएगी। जमरानी बांध को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय महत्व का घोषित कर दिया है। अब बांध बनेगा।

निर्दलीय प्रत्याशी मनोज को हिरासत में लिया

चुनावी सभा को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ आ रहे मुख्यमंत्री का विरोध करने हवाई पट्टी जा रहे निर्दलीय उम्मीदवार मनोज जोशी (एमएल) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री के रवाना होने के बाद जोशी को छोड़ा गया। मनोज ने हवाई सेवा के नाम पर जनता को धोखे में रखने का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

पिथौरागढ़ नगरपालिका से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे मनोज जोशी सीएम के हेलीकॉप्टर से आने का विरोध करते हुए बुधवार सुबह नैनी सैनी हवाई पट्टी जाने वाली सड़क से गेट तक पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मनोज को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया। मुख्यमंत्री के पूरे कार्यक्रम के दौरान वह हिरासत में रहे।

पुलिस ने मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा रवाना होने के बाद मनोज को हिरासत से छोड़ा। मनोज जोशी का कहना है कि हवाई पट्टी केवल नेताओं के काम आ रही है। आम जनता के लिए मानकों का हवाला दिया जा रहा है। वह इसके खिलाफ भूख हड़ताल और मौन व्रत रखेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed