फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM trivendra singh rawat And DG ashok Kumar Play Badminton and wins in dehradun

...जब बैडमिंटन कोर्ट में उतरे सीएम त्रिवेंद्र और डीजी अशोक कुमार, विरोधियों के छुड़ाए पसीने

Sun, 19 Jan 2020 11:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Jan 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
CM trivendra singh rawat And DG ashok Kumar Play Badminton and wins in dehradun
बैडमिंटन खेलते सीएम त्रिवेंद्र और डीजी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में रविवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 19वीं उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने भी युगल वर्ग में हिस्सा लिया और शानदार खेल दिखाया। सीएम और डीजी अशोक कुमार की जोड़ी ने शुरुआती दो मुकाबले जीते।

विज्ञापन


विज्ञापन

परेड ग्राउंड स्थित बहुद्देशीय बैडमिंटन हॉल में आयोजित टूर्नामेंट में पहला मैच सीएम रावत-डीजी अशोक कुमार की जोड़ी और सुनील डंग-डी जुनेजा की जोड़ी के बीच हुआ, जिसमें सीएम-डीजी की जोड़ी 21-17 स्कोर से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में सीएम-डीजी की जोड़ी ने आईजी पुलिस संजय गुंज्याल-हरीश जोशी की जोड़ी को 21-18 स्कोर से हराया। वूमेन्स सिंगल कैटेगरी के पहले क्वार्टर फाइनल में ज्योति ने उमा को 15-10, 15-7 स्कोर से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में रेखा नेगी ने सुमन को हराया।

मेन्स सिंगल कैटेगरी के पहले क्वार्टर फाइनल में जितेंद्र बिष्ट ने डीएस परिहार को 15-10, 15-9 स्कोर से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में राजेश ने दिनेश रावत को 15-7, 15-9 स्कोर से पराजित किया। देर शाम तक मुकाबले खेले गए।  

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के चीफ पैटर्न एवं डीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट 19 से 21 जनवरी तक चलेगा। इसमें प्रदेशभर से 200 से अधिक मास्टर्स खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इस चैंपियनशिप के विजेता 23 फरवरी से जयपुर में होने वाली 44वीं नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर डीबीए के अध्यक्ष एससी विरमानी, सचिव नवनीत सेठी, पुनीता नागलिया, जिनेश सहगल, चीफ रेफरी दीपक रावत, हरीश जोशी, राजेश निझोन, मनीष थपलियाल आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed