फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM summoned report on the election of three-tier panchayats Uttarakhand News in Hindi

Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव को लेकर सीएम ने तलब की रिपोर्ट, आंदोलनरत पंचायत प्रतिनिधियों से मिले

Thu, 01 Aug 2024 03:48 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Aug 2024 03:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आंदोलनरत पंचायत प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में पंचायतों के चुनाव हुए थे, लेकिन कोविड 19 की वजह से दो साल तक विकास कार्यों के लिए कोई बजट नहीं मिला।

विज्ञापन
CM summoned report on the election of three-tier panchayats Uttarakhand News in Hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल के संबंध में सचिव पंचायतीराज से रिपोर्ट तलब की है। सीएम ने निर्देश में कहा, प्रकरण का परीक्षण कर एक महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन, हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों का दो साल का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत है।

विज्ञापन


आंदोलनरत पंचायत प्रतिनिधियों ने बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में पंचायतों के चुनाव हुए थे, लेकिन कोविड 19 की वजह से दो साल तक विकास कार्यों के लिए कोई बजट नहीं मिला।
विज्ञापन


पंचायतों की बैठकें तक नहीं हो पाईं। जिसे देखते हुए पंचायतों का दो साल का कार्यकाल बढ़ाते हुए 12 जिलों में इस साल के बजाए हरिद्वार जिले के साथ वर्ष 2027 में एक साथ पंचायत चुनाव कराए जाएं। ऐसा कर राज्य में एक राज्य एक पंचायत चुनाव के सिद्धांत को लागू किया जाए। पंचायत प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि राज्य में पहले भी अधिसूचना जारी कर पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया गया था। देश के अन्य राज्य भी कार्यकाल बढ़ाने के लिए अध्यादेश लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पंचायतीराज से रिपोर्ट तलब की
इस पर मुख्यमंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल के संबंध में सचिव पंचायतीराज से रिपोर्ट तलब की है। सीएम से मुलाकात के दौरान पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज, त्रिस्तरीय पंचायत के कार्यक्रम संयोजक जगत मर्तोलिया, ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, जिला पंचायत संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सोना सजवाण, ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दर्शन दानू, जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र नगर राजेंद्र भंडारी, ब्लॉक प्रमुख कालसी मठोर सिंह, जिला पंचायत सदस्य टिहरी रघुवीर सजवाण, जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Cloudburst:  हाई अलर्ट पर केदारघाटी, यात्रा रोकी, फंसे श्रद्धालुओं का अब हेलिकॉप्टर से भी रेस्क्यू

सीएम आवास कूच किया स्थगित

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद तीन अगस्त को सीएम आवास कूच स्थगित कर दिया है। कार्यक्रम संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि सीएम के साथ संगठन की वार्ता सकारात्मक रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed