फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM shall inaugrate municipal street lights

सीएम करेंगे नगर निगम की स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण

Wed, 20 Jan 2021 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
CM shall inaugrate municipal street lights
देहरादून। नगर निगम क्षेत्र के 30 नए वार्डों में लगाई गई 65 हजार स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के लिए नगर निगम ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से समय देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

नगर निगम से नए जुड़े क्षेत्रों में लोग पिछले लंबे समय से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे थे। कई बार स्थानीय लोगों ने इस संबंध में मेयर सुनील उनियाल गामा से भी मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों ने कहा कि स्ट्रीट लाइट न होने के कारण मोहल्लों में अंधेरा छाया रहता है। स्ट्रीट लाइट लगने से जहां रोशनी रहेगी। वहीं, शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा। इसके बाद कुछ समय पहले मेयर गामा की पहल पर निगम ने सभी नए जुड़े क्षेत्रों के लिए 65 हजार स्ट्रीट लाइटें खरीदी हैं।
विज्ञापन

मेयर गामा ने बताया कि सभी स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम पूरा हो गया है। लाइटों का ट्रायल भी कर लिया गया है। अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से समय देने का अनुरोध किया गया है। ताकि कार्यक्रम का आयोजन कर विधिवत रूप से लाइट का लोकार्पण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वार्डों में डोर टूडोर कूड़ा उठान कुछ समय के लिए टला
देहरादून। नगर निगम के नएवार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठान का काम कुछ समय के लिए टल गया है। नगर निगम दो एजेंसियों को काम दे चुका है। हालांकि अभी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि एजेंसियों की ओर से कुछ आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। मेयर गामा नेबताया कि अब पहली फरवरी से कूड़ा उठान की शुरूआत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed