फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM releases pension installment of Social Welfare Department

Dehradun News: सीएम ने समाज कल्याण विभाग की पेंशन किश्त जारी की

Sun, 04 Jan 2026 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
CM releases pension installment of Social Welfare Department
राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों, वृद्धजनों जनों के सामाजिक, आर्थिक सशक्तीकरण को लगातार प्रयासरत : धामी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीएम कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के नौ लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दिसंबर माह की 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार की किश्त ऑनलाइन जारी की। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों, वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों निराश्रितों के सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है।

कहा कि प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी प्रकार के भुगतान अब डीबीटी प्रणाली से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किए जा रहे हैं, जिससे समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए 60 साल की आयु होते ही राज्य के जो लोग पात्रता की श्रेणी में आ रहे हों, उनका 59 साल की आयु से ही चिह्निकरण कर लिया जाय ताकि पात्रता की श्रेणी में आने पर उन्हें जल्द पेंशन का भुगतान किया जा सके। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. संदीप तिवारी, अपर सचिव प्रकाश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed