फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   cm rawat smartly defeated bjp in assembly.

सीएम रावत ने एक बार फिर भाजपा को किया चारों खाने चित

Fri, 22 Jul 2016 08:43 AM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Jul 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
cm rawat smartly defeated bjp in assembly.
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

आखिरकार सीएम रावत ने तमाम राजनीतिक, कूटनीतिक दांवपेंच आजमाते हुए एक बार फिर ‘फ्लोर टेस्ट’ पास कर लिया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री रावत ने न सिर्फ विनियोग विधेयक पारित कराकर फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है बल्कि अपनी सियासी चालों से विपक्षी भाजपा को चारों खाने चित भी कर दिया है।

विज्ञापन


सीएम रावत ने विधानसभाध्यक्ष, उपाध्यक्ष को लेकर विपक्षी भाजपा की ओर से लाए प्रस्ताव को न सिर्फ बहुमत से गिरा दिया बल्कि यह संदेश देने में भी सफल रहे कि उनकी सियासी चालों की कोई काट नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा को यह कतई उम्मीद नहीं थी कि सदन शुरू होते ही विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पीठासीन अधिकारी को जिम्मेदारी सौंप देंगे। अध्यक्ष के इस फैसले से तो भाजपा विधायक एकबारगी भौचक रह गए। लेकिन, बाद में उन्होंने मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट समेत सभी भाजपा विधायकों के सदन से बाहर चले जाने के बाद सीएम ने न सिर्फ विनियोग विधेयक पर मुहर लगवा ली बल्कि कई अन्य विधेयकों को पारित करा लिया। यह बात और है कि सीएम ने यह सब कुछ विपक्षी भाजपा की गैरमौजूदगी में किया।

सीएम ने मंत्रियों, विधायकों को दी थी एक सख्त हिदायत

cm rawat smartly defeated bjp in assembly.
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

सदन में दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज सियासी ड्रामे के दौरान सत्ता पक्ष के मंत्रियों, विधायकों की चुप्पी भी सीएम रावत की एक कूटनीति का हिस्सा रही। सूत्रों की माने तो सीएम रावत ने विधायक मंडल दल की बैठक में मंत्रियों, विधायकों को इस बात की सख्त हिदायत दे दी थी कि कोई सदन में कुछ नहीं बोलेगा।

उनकी इस हिदायत का मंत्रियों, विधायकों पर असर भी दिखा। सीएम रावत ने न सिर्फ अकेले मोर्चा संभाला बल्कि सदन में वह सब कुछ करवाने में सफल रहे जिसकी उन्होंने योजना तैयार की थी। विनियोग विधेयक सदन में पारित हो या नहीं? इसे लेकर लंबे समय से तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। बजट को भी फ्लोर टेस्ट से जोड़कर देखा जा रहा था। जितनी आसानी से सीएम रावत ने विनियोग विधेयक समेत कई विधेयकों को पारित करा लिया इसकी तो उम्मीद भी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed