Samrat Prithviraj: मंत्रियों के साथ सीएम धामी ने देखी फिल्म, कहा- वीर शिरोमणि के बारे में युवा पीढ़ी का जानना जरूरी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। फिल्म देखने से पहले वह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान वीर शिरोमणि थे। उनकी वीरता और शौर्य के बारे में आज की और आने वाली पीढ़ियों को पता होना चाहिए। उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। फिल्म प्रदर्शित होने से पहले ही उनके आदेश पर राज्य सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का आदेश जारी कर दिया था। तयशुदा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री धामी मंत्रियों, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ राजपुर रोड स्थित मल्टीप्लेक्स में पहुंचे।
जहां उन्होंने सभी के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। फिल्म देखने से पहले वह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान वीर शिरोमणि थे। उनकी वीरता और शौर्य के बारे में आज की और आने वाली पीढ़ियों को पता होना चाहिए। उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
ये भी पढ़ें...Nupur Sharma: जुलूस निकाल रहे युवकों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में पांच गिरफ्तार
यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा समेत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मीडिया मनवीर सिंह चौहान व कई अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।