Uttarkashi: सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो...नगर में जुटा जन सैलाब, दीदी भुली महोत्सव का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में दीदी भुली महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने नगर में रोड शो किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तरकाशी गंगा और यमुना की लोक संस्कृति, विरासत और आस्था का संगम है। बाबा विश्वनाथ की धरती पर मातृशक्ति का जो स्नेह उन्हें मिला वह उनके जीवन में यादगार रहेगा। देवभूमि उत्तराखंड के सनातन स्वरूप को किसी भी सूरत में बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
सीएम धामी सोमवार को यहां रामलीला मैदान में दीदी-भूली महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि दीदी-भुलियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। दीदी-भुलियों के जीवन में आजीविका चलाने, बच्चों का लालन पालन करने जैसे कई कठिनाइयों को देखते हुए सरकार ने नौकरी में 30 फीसदी आरक्षण दिया है। कहा, मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक उत्तराखंड आदर्श राज्य न बन जाए। उन्होंने राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि मंदिर के निर्माण की सदियों से जो मनोकामना थी वह आगामी 22 जनवरी को पूरी हो रही है।
जल जीवन मिशन में भटवाड़ी ब्लॉक में सबसे पहले सौ फीसदी कनेक्शन होने पर सीएम ने अधिकारियों को बधाई दी। जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार कार्य योजना तैयार कर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, सड़क परिवहन के क्षेत्र में हर व्यक्ति के हित में कार्य कर रही है। इस मौके पर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, डीएम अभिषेक रुहेला,सीडीओ जय किशन, एसपी अपर्ण यदुवंशी, एडीएम रजा अब्बास उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें...Jyotish Mahakumbh: सवाल पूछने से पहले कागज पर जवाब देखकर चौंक गए लोग...भविष्य जानने को दिखे बेकरार, तस्वीरें प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सफल हो सका सिलक्यारा ऑपरेशन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 लोगों को बचाने के लिए चलेे ऑपरेशन को कामयाब बनाने के लिए बाबा बौखनाग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तरकाशी की जनता और अफसराें की टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा, इस ऑपरेशन पर देश और दुनिया की नजर थी। प्रधानमंत्री ने जो मार्गदर्शन और समय समय पर जो मशीनरी और सहायता उपलब्ध कराई है, वह अभियान को कामयाब बनाने में महत्वपूर्ण रही।