Agniveer Scheme: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कोटद्वार, मशाल जलाकर किया अग्निवीर योजना का शुभारंभ
अग्निवीर योजना का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश सेवा के इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का यह पहला कोटद्वार दौरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोटद्वार पहुंचे जहां उन्होंने गढ़वाल मंडल स्तरीय अग्निवीर योजना का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योजना से युवाओं को आने वाले समय में बहुत फायदा है। यह योजना हर युवा के लिए सार्थक सिद्ध होगी।
बुधवार को अग्निवीर योजना का शुभारंभ करने कोटद्वार पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने योजना के फायदे युवाओं को बताए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के हित में इस योजना को शुरू किया। देश सेवा के इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
ये भी पढ़ें...38 साल का इंतजार: जवानों के पार्थिव शरीर पहुंचे तो दो और परिवारों की बंधी आस, झकझोर देंगे पत्नियों के ये शब्द
दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का यह पहला कोटद्वार दौरा है। इससे पहले वह विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सात फरवरी को कोटद्वार आए थे। उनके दौरे पर क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की निगाह टिकी है।
मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने की कोशिश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कोटद्वार आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। पुलिस को जैसे ही उनके कार्यक्रम की भनक लगी वैसे ही पुलिस ने सीएम के आने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर को 2:20 बजे ग्रास्टनगंज हेलीपैड पर उतरे। यहां हेलीपैड पर उन्होंने भाजपा और अन्य घटक संगठनों की ओर से अग्निवीरों के लिए मोदी रसोई का शुभारंभ किया और पनियाली स्थित वन विश्राम गृह पहुंचे। यहां से थोड़ी देर बाद उनका काफिला शहर के मध्य स्थित मॉडल मांटेसरी स्कूल प्रांगण में जनसभा स्थल की ओर रवाना हुआ।
सीएम के आगमन की सूचना पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल के समक्ष मुख्य मार्ग पर जैसे ही काले झंडे दिखाने की तैयारी की पुलिस फोर्स ने उन्हें दबोच लिया और वाहनों से थाने भिजवा दिया। इससे पहले डिग्री कालेज मार्ग पर भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने की कोशिश की लेकिन वहां तैनात पुलिस फोर्स ने उनसे काले झंडे छीन लिए। काले झंडे दिखाने की कोशिश करने वालों में यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, युवा कांग्रेस के महासचिव मनीष चौहान, आकाश नेगी, रानू, दीपक बिष्ट, सागर राजपूत, अमन, विशाल, पंकज, इकबाल आदि शामिल रहे।
मुख्यमंत्री के दौरे को बताया निराशाजनक
प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवेश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे को निराशाजनक बताया। कहा कि जनता को उनके दौरे से काफी उम्मीदें थीं लेकिन मुख्यमंत्री ने सिर्फ हवाई घोषणाएं कर जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि कोटद्वार जिला निर्माण, मेडिकल कालेज समेत बड़े मामलों में सीएम ने कोई बात नहीं की। मुख्यमंत्री घोषणाओं के नाम पर जनता को एक बार फिर आश्वासन दे गए हैं।