फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM laid the foundation stone of mini lake

सीएम ने किया मिनी झील का शिलान्यास

Wed, 13 Oct 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
CM laid the foundation stone of mini lake
निरंजनपुर स्थित झील के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेयर स - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को निरंजनपुर क्षेत्र में मिनी झील का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झील के सौंदर्यीकरण और भ व्य निर्माण में हरसंभव सहायता देगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और फैसलों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देहरादून शहर में पहले कई नहरें, झील और तालाब हुआ करते थे, जिनमें से ज्यादातर को पाट दिया गया है। शहर के बीच इस तरह के निर्माण से खूबसूरती में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा हम आने वाले समय में उत्तराखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे। प्रदेश को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाने का काम किया जाएगा। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि मिनी झील बनने से वहां पर्यटन गतिविधियों में इजाफा होगा। इससे स्थानीय लोगों को भी फायदा मिलेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक हरबंस कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed