{"_id":"5dae128e8ebc3e014d682979","slug":"cm-housing-and-secretariat-xi-won-the-match-dehradun-news-drn3236380150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आवास और सचिवालय इलेवन ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आवास और सचिवालय इलेवन ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित अंतर सचिवालय क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएम आवास और सचिवालय इलेवन ने अपने-अपने मैच जीते।
पहला मैच सचिवालय डेंजर व सीएम आवास के बीच हुआ। इसमें सचिवालय डेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 107 रन बनाए। उमराव गुसांई ने 26, जीतू ने 24, दिनेश धींगा ने 17 रन बनाए। सीएम आवास की तरफ से अमित रावत ने दो विकेट लिए। 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएम आवास के बल्लेबाजों ने तेजी से खेल को आगे बढ़ाया। 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बिपुलराज ने 49, मुकेश रावत ने 35 रनों की अहम पारी खेली। सीएम आवास की यह लगातार दूसरी जीत रही।
दूसरे मैच में सचिवालय नियोजन व सचिवालय इलेवन के बीच भिड़ंत हुई। इसमें सचिवालय नियोजन ने पहले बल्लेबाजी की। सचिवालय इलेवन की घातक गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सके। महज 31 रनों पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। भूपेंद्र जोशी ने 4, राकेश जोशी व टिकराज ने 3-3 विकेट हासिल किए। 32 रनों के छोटे लक्ष्य को सचिवालय इलेवन ने मात्र दो ओवर में ही हासिल कर लिया। आशुतोष विमल ने ताबड़तोड़ 26 रन व भूपेंद्र जोशी ने 4 रन बनाए। सचिवालय इलेवन ने 10 विकेट से मैच जीता। भूपेंद्र जोशी को मैन ऑफ द मैच चुना। वहीं, पहले मैच में सीएम आवास इलेवन के बीपू राज को मैन ऑफ द मैच मिला।