फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM honored 66 Veteran Soldiers

मुख्यमंत्री ने 80 साल से अधिक 66 वेटरन सोल्जर्स को किया सम्मानित

Mon, 03 Oct 2022 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:52 AM IST
सार

कहा कि यह सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समाप्त हो रहा है। कहा कि देश में एक ऐसा दौर भी रहा, जब सैनिकों को बुनियादी सुविधाओं तक के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना के सशक्तिकरण का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सभी वेटरन सोल्जर हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए कई बार युद्ध लड़ा।

विज्ञापन
CM honored 66 Veteran Soldiers

विस्तार

न्यू कैंट रोड में सेवा पखवाड़ा के तहत सैनिक कल्याण विभाग की ओर से आयोजित वेटरन सोल्जर्स सम्मान समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 80 से अधिक आयु के 66 वेटरन सैनिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि सैनिकों की वीरता, शौर्य और समर्पण के कारण ही हमारे देश की सीमाएं सदा सुरक्षित रही है। भारतीय सेना का एक गौरवशाली इतिहास है।
विज्ञापन

कहा कि यह सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समाप्त हो रहा है। कहा कि सभी वीर सैनिकों का सम्मान हम सभी के लिए अत्यन्त गर्व का विषय है। हमारे वीर सैनिकों ने हर मोर्चे पर तिरंगे के गौरव और मान को बढ़ाने का कार्य किया है। कहा कि हमारी वीरभूमि के लिए फिर से गौरव का क्षण है, जब हमारे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का दूसरा चीफ आफ डिफेंस स्टाफ बनाया गया है। कहा कि देश का हर नागरिक सेना के प्रति सम्मान का एक अति विशिष्ट भाव रखता है। उत्तराखंड ने लाखों वीर सैनिक इस देश को दिए, जिन्होंने अपनी बहादुरी और साहस से यह दिखाया कि देवभूमि न केवल विश्व को शांति का मार्ग दिखा सकती है, बल्कि जरूरत पड़ने पर शौर्य और वीरता को भी प्रदर्शित कर सकती है।
विज्ञापन

कहा कि उत्तराखंडी युवाओं के लिए सेना केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि मां भारती की सेवा का एक मार्ग है। कहा कि देश में एक ऐसा दौर भी रहा, जब सैनिकों को बुनियादी सुविधाओं तक के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना के सशक्तिकरण का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। आज न केवल सैनिक अत्याधुनिक हथियारों और सुविधाओं से लैस हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है। कहा कि वन रैंक, वन पेंशन जैसे कदमों से शुरू हुई इस सुधारवादी यात्रा में राफेल, डिफेंस कॉरिडोर और सीडीएस के पद का सृजन जैसे कई महत्वपूर्ण पड़ाव आ चुके हैं। कहा कि अग्निवीर जैसी बहुआयामी भर्ती योजना ने सेना के लिए युवाओं को और भी अधिक प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सभी वेटरन सोल्जर हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए कई बार युद्ध लड़ा। कहा कि भाजपा किसानों से लेकर सैनिकों तक की चिंता कर रही है। सरकार सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सैन्य धाम निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस मौके पर सैनिक कल्याण निदेशक कर्नल बीएस रावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीबीएस बिष्ट, लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग, लेफ्टिनेंट जनरल राम प्रधान, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, ब्रिगेडियर भगवान सिंह खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed