फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM held virtual dialogue People doing many works including poultry farm with government loan

उत्तराखंड: सरकारी लोन से कोई पोल्टी फार्म चला रहा तो कोई बना रहा जूट के बैग, जानिए सफलता की ये कहानी

Thu, 04 Jan 2024 01:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 04 Jan 2024 01:29 PM IST
सार

सरकारी लोन मिलने से जरूरतमंदों को फायदा पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संवाद किया, जिसमें अल्मोड़ा के 12 लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। 

विज्ञापन
CM held virtual dialogue People doing many works including poultry farm with government loan
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अल्मोड़ा जिले के 12 लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। संवाद के दौरान लाभार्थियों ने सीएम को अपनी सफलता की कहानी सुनाई। किसी ने बताया कि सरकारी लोन लेकर वह पोल्ट्री फार्म चला रहा है तो किसी ने बताया कि जूट के बैग बनाकर उनकी अच्छी आजीविका हो रही है।

विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई और उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

विज्ञापन


भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
राज्य की सभी ग्राम पंचायतों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 2047 तक भारत हर क्षेत्र में दुनिया का विकसित देश बने, इस दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिए कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र लोगों को पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। अल्मोड़ा के पान सिंह परिहार ने बताया कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत तीन लाख रुपये का लोन लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे पोल्ट्री फार्म का कार्य कर रहे हैं। इस व्यवसाय से उनकी सालाना आठ से 10 लाख रुपये की आय हो रही है। प्रीति भंडारी ने बताया कि उन्होंने 2014 से मशरूम का कार्य शुरू किया। सरकार का इसके लिए पूरा सहयोग मिला। 2021 में दीन दयाल किसान कल्याण योजना से उन्होंने तीन लाख का लोन लिया। अभी उनकी संस्था से 26 महिलाएं जुड़ी हैं।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खुशखबरी...छात्रों के बस्ते का बोझ होगा कम, बोले शिक्षा मंत्री- नए सत्र से लागू होगी नई व्यवस्था

सीमा कुमारी ने बताया कि वे 2021 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी। उन्हें सीआईएफ और आरएफ के तहत धनराशि मिली। उनके द्वारा अन्य महिलाओं के साथ जूट बैग बनाए जा रहे हैं। उनका सालाना लाभांश तीन से साढ़े तीन लाख रुपये का है। सभी लाभार्थियों ने इन विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed