फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat operation in aiims

सीएम हरीश रावत की गर्दन का होगा ऑपरेशन

Mon, 16 Jun 2014 09:22 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Jun 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
cm harish rawat operation in aiims

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में इलाज करा रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की गर्दन का ऑपरेशन किया जा सकता है।

विज्ञापन


गर्दन में आई चोट को स्वाभाविक तौर पर दवाओं से ठीक होने वाले लंबा समय लगेगा। लिहाजा डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी
हालांकि ऑपरेशन कब होना है इसकी जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है 13 जून को हवाई जहाज से दिल्ली जाते समय झटका लगने से उनकी गर्दन में चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की गर्दन में कॉलर (ताकि गर्दन सीधी रहे) लगाने केसाथ दवाओं केमाध्यम से उनका इलाज हो रहा है। इस तरह से उन्हें स्वस्थ्य होने में समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को देखते हुए एम्स के डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। बताते हैं मुख्यमंत्री भी चाहते हैं कि डाक्टरों की सलाह पर ऑपरेशन कर दिया जाए। मुख्यमंत्री का हाल जानने के लिए सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी समेत उत्तराखंड के विधायक और अन्य प्रदेश के भी कई नेता एम्स पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed