करवाचौथ पर सरकारी काम से छुट्टी, पति करेंगे पत्नियों की ड्यूटी
- करवाचौथ पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
- सीएम हरीश रावत ने की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 19 अक्तूबर को करवाचौथ के अवसर पर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
विधायक और संसदीय सचिव राजकुमार ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अवकाश की मांग सीएम के समक्ष रखी, जिसके बाद उन्होंने शासन को अवकाश घोषित करने के साथ करवाचौथ पर्व को महिला सम्मान दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की है।
टीचर्स एसोसिएशन की मांग पर पिछले वर्ष भी कई गई थी घोषणा
पिछले वर्ष भी ऐसी घोषणा की गई थी, लेकिन उसमें महिला महाविद्यालयों को शामिल नहीं किया गया था। सीएम ने इस बार करवाचौथ पर तमाम सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों के लिए अवकाश की घोषणा करते हुए कहा कि करवाचौथ महिला सम्मान का प्रतीक है।
गौरतलब है कि एमकेपी पीजी कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की तरफ से अवकाश की मांग उठाई गई थी। एसोसिएशन की सचिव डा. ममता सिंह ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक राजकुमार का धन्यवाद किया है।