{"_id":"58cd4d4c4f1c1b295a32ba4e","slug":"cm-gifted-new-cars-to-all-his-cabinet-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ लेते ही सीएम ने दिया अपने मंत्रियों को यह खास तोहफा, मंत्री भी रह गए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ लेते ही सीएम ने दिया अपने मंत्रियों को यह खास तोहफा, मंत्री भी रह गए दंग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 18 Mar 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रियों को खास तोहफा दिया। तोहफे को देखते ही मंत्री भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
राज्य संपत्ति विभाग की ओर से प्रदेश के नये मंत्रियों को वाहन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। कैबिनेट मंत्रियों को इनोवा कार और राज्य मंत्रियों को एक्सयूवी उपलब्ध कराई गई है। जिन मंत्रियों के पास राजधानी में आवास नहीं है उनके ठहरने की व्यवस्था सर्किट हाउस एनेक्सी में की गई है। पूर्व मंत्रियों द्वारा आवास खाली करने की स्थिति में नये मंत्रियों को इसका आवंटन विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग की ओर से प्रदेश के 11 मंत्रियों को वाहन की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई थी। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ नौ मंत्रियों ने ही शपथ ली। परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण करने के बाद जब मंत्री वहां से निकले तो उनको वहीं पर वाहन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्रियों को इनोवा कार की सुविधा दी गई और राज्य मंत्रियों को एक्सयूवी। विभाग की ओर से नये मंत्रियों को ठहरने की व्यवस्था सर्किट हाउस एनेक्सी में की गई है। वैसे विभाग को मंत्रियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि यशपाल आर्य और हरक सिंह रावत के पास पहले मंत्री आवास है। सतपाल महाराज, प्रकाश पंत और सुबोध उनियाल का देहरादून में आवास है। इनके द्वारा अगर विभाग से आवास की सुविधा मांगी जाती है तो विभाग उपलब्ध कराएगा।