देहरादून: विधायक हरीश धामी पर सीएम का तंज, कांग्रेस की जमीन खिसक गई, इसलिए उनके लोग मानसिक संतुलन खो रहे
शनिवार को जौलजीबी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के भाषण के बाद विधाय हरीश धामी गुस्से में आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मंच पर बोलने का मौका नहीं दिया गया। जिसके बाद उन्होंने माइक ऑपरेटर की ओर फेंक दिया।
विस्तार
कांग्रेस विधायक हरीश धामी के मंच पर बवाल करने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जमीन खिसक गई है, जिससे कांग्रेस के लोग मानसिक संतुलन खो रहे हैं।
सीएम के भाषण के बाद जौलजीबी मेले में हुआ था बवाल
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का उद्घाटन कार्यक्रम शनिवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण के बाद तोड़फोड़ और बवाल से मंच और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी को मंच पर बोलने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने और उनके समर्थकों ने मंच पर तोड़फोड़ कर डाली। माइक ऑपरेटर की ओर फेंक दिया। हालात संभालने में पुलिस कर्मियों का पसीना छूट गए। कुछ देर में इस सारे घटनाक्रम के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गए।
