फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami strict after Mussoorie incident Reiterated again will not tolerate those who spoil form of Devbhoomi

Uttarakhand: मसूरी की घटना पर सीएम धामी सख्त, बोले- थूक जिहाद देवभूमि में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे

Tue, 15 Oct 2024 02:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Oct 2024 02:12 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि हमारा राज्य एक शांतप्रिय, धार्मिक, सांस्कृतिक राज्य की पहचान है। लोग देवभूमि को बहुत श्रद्धा और आस्था के साथ देखते हैं। कहा कि हमारे त्योहार के सीजन आ रहे हैं। हमारी यह सर्वोच्च प्राथमिकता है कि लोगों को खाने-पीने और उपयोग की सभी वस्तुएं शुद्ध ढंग से प्राप्त हों।

विज्ञापन
CM Dhami strict after Mussoorie incident Reiterated again will not tolerate those who spoil form of Devbhoomi
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी की घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के तेवर बेहद सख्त हैं। देवभूमि का स्वरूप बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को वह बार-बार हिदायत दे रहे हैं। सीएम ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान फिर दोहराया कि प्रदेश में धर्मांतरण, लैंड जिहाद, अतिक्रमण और थूक जिहाद करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

कहा, देवभूमि उत्तराखंड का मूल स्वरूप बना रहना चाहिए। देश-दुनिया में उत्तराखंड का अलग स्थान है। एक शांतप्रिय, धार्मिक, सांस्कृतिक राज्य की पहचान है। लोग देवभूमि को बहुत श्रद्धा और आस्था के साथ देखते हैं। लैंड जिहाद हो, लव जिहाद हो या थूक जिहाद हो, शासन और प्रशासन के स्तर पर हम इसमें सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

हमारे त्योहार के सीजन आ रहे...
सीएम धामी ने कहा, ठोस पहल करेंगे। प्रशासन को निर्देश दिए जाएंगे कि इस तरह के मामलों की सघन जांच हो। कहा, हमारे त्योहार के सीजन आ रहे हैं। हमारी यह सर्वोच्च प्राथमिकता है कि लोगों को खाने-पीने और उपयोग की सभी वस्तुएं शुद्ध ढंग से प्राप्त हों। थूक जिहाद उत्तराखंड देवभूमि में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने के योग्य नहीं है। इसे हमें स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand:  करोड़ों के सॉफ्टवेयर खरीदकर इस्तेमाल करना भूल गया आईटीडीए, ऐसी है हालत

कहा, सरकारी और निजी भूमि पर अवैध कब्जे, धर्मांतरण और मसूरी में हुई घटना को लेकर सीएम के लगातार बयान आ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने मुख्य सचिव और सचिव राजस्व को सभी जिलों में भू-कानून के विपरीत भूमि की खरीद-फरोख्त के मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed