फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CM Dhami released yoga policy of Uttarakhand On International Yoga Day 2025 read All Updates in hindi

International Yoga Day 2025: सीएम धामी ने जारी की उत्तराखंड की योग नीति, कई देशों के राजनयिक रहे मौजूद

Sat, 21 Jun 2025 11:48 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण(चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Jun 2025 11:48 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड ने परंपरा, प्रकृति और प्रेरणा के साथ योग का अद्भुत संगम  दिखाया। प्रदेश ने पूरे विश्व को योग का संदेश दिया। इस दौरान सीएम धामी ने राज्य की योग नीति जारी की।

विज्ञापन
CM Dhami released yoga policy of Uttarakhand On International Yoga Day 2025 read All Updates in hindi
योग नीति जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कर्णप्रयाग के भराड़ीसैण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग दिवस पर 800 से अधिक लोगों के साथ योग किया। पारंपरिक स्वागत के बीच मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की अपनी योग नीति का अनावरण भी किया। उनके साथ मंत्री धन सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, योग गुरु भारत भूषण और कई देशों के राजनयिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बच्चों से मुलाकात कर योग के प्रति उनका उत्साह भी सराहा। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा, 'योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परपंरा का अमूल्य उपहार है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...International Yoga Day:  राष्ट्रपति से लेकर ग्रामीण तक...उत्तराखंड ने दिखाया योग का अद्भुत संगम, तस्वीरें गवाह

सीएम धामी ने आगे कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड से निकला योग आज संपूर्ण विश्व में अपनाया जा रहा है। आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ व संतुलित समाज के निर्माण में सहभागी बनें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed