Chamoli: रजत जयंती पर भराड़ीसैंण में कार्यक्रम का आयोजन, सीएम धामी पहुंचे, शहीद आंदोलनकारियों को किया याद
रजत जयंती पर भराड़ीसैंण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।
विस्तार
उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर सीएम धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उच्च शिक्षा में अब AI सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में होंगे शामिल, विभाग ने किया रोडमैप तैयार
कार्यक्रम में सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि गैरसैंण और आस पास के क्षेत्र का विकास होगा। स्मार्ट सिटी के लिए प्रयास किए जाएंगे। कहा कि चौखुटिया, घनसाली और ज्योतिर्मठ को उड़ान सेवा से जोड़ा जाएगा। रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।