फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami reached Maharana Pratap Sports Complex in Dehradun lunch with the players National Games Uttarakhand

National Games 2025: खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने स्टेडियम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, साथ बैठकर किया भोजन

Tue, 04 Feb 2025 01:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 04 Feb 2025 01:04 PM IST
सार

नेशनल गेम्स में 35 खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। इसी बीच सीएम धामी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे।

विज्ञापन
CM Dhami reached Maharana Pratap Sports Complex in Dehradun lunch with the players National Games Uttarakhand
खिलाड़ियों के साथ भोजन करते सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून आते ही रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे अनेक राज्यों के खिलाड़ियों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने शूटिंग रेंज का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की अच्छी शुरुआत हुई है।

विज्ञापन


राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी खिलाड़ी देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। खिलाड़ियों और आगंतुकों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय खेल का अनुभव राज्य के लिए काफी कारगर साबित होगा। हर राज्य के खिलाड़ियों को वहां के खानपान के हिसाब से भोजन व्यवस्था देने के प्रयास किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वुशु में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर इतिहास रच दिया है। 35 खेल स्पर्धाओं में देशभर के करीब दस हजार खिलाड़ी 3674 पदकों के लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बीच खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की।

बता दें, 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पांच दिन चली मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशु में शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीतकर अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य गठन के बाद अब छह राष्ट्रीय खेल हुए हैं। कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस खेल में राज्य के खिलाड़ियों को इतने पदक मिले हों।

राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होते ही अन्य खेलों के मुकाबले खासकर वुशु में राज्य के खिलाड़ी पदक तालिका में बढ़त बनाए रहे। उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर राज्य की झोली में पहला पदक दिया। इसके बाद अचोम तपस के स्वर्ण पदक जीतने से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। इलाबाम इटाली चानू, फेब्रिस देवी व हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय पदक तालिका में राज्य को टॉप 11 में पहुंचा दिया था।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भतीजी की शादी में शामिल होने पैतृक गांव आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

प्रतियोगिता में राज्य को एक स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक मिले। जबकि, इससे पहले 2023 में गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को वुशु में मात्र एक कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। हर्षित शर्मा ने यह पदक जीता जिसने इस बार राज्य के लिए रजत पदक जीता है।

उत्साहवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed