फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami reached Garhwal University Srinagar for the inauguration ceremony of the student union

Srinagar Garhwal: छात्रसंघ उदघाटन समारोह में गढ़वाल विवि पहुंचे सीएम धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह भी मौजूद

Fri, 18 Apr 2025 04:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Apr 2025 04:56 PM IST
सार

 छात्रसंघ उदघाटन समारोह में शामिल होने सीएम धामी गढ़वाल विवि पहुंचे। 

विज्ञापन
CM Dhami reached Garhwal University Srinagar for the inauguration ceremony of the student union
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित छात्र संघ उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। जिससे राज्य के युवाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार युवाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ाने के लिए नई योजनाओं को भी लागू करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee:  फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए 12 नाबालिगों की हरकत...छात्र का अपहरण कर किया ऐसा हाल, इंस्टा पर डाला वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में लाने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ें और राज्य के विकास में भागीदार बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed