{"_id":"686d59d3e9e0adf38f03dcef","slug":"cm-dhami-reached-delhi-inaugurated-uttarakhand-brand-house-of-himalayas-outlet-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Dhami Delhi Visit: दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, किया उत्तराखंड के हाउस ऑफ हिमालयाज आउटलेट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Dhami Delhi Visit: दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, किया उत्तराखंड के हाउस ऑफ हिमालयाज आउटलेट का उद्घाटन
Tue, 08 Jul 2025 11:20 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:20 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास परिसर में हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के आउटलेट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
सीएम धामी ने दिल्ली में किया हाउस ऑफ हिमालयाज आउटलेट का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड से उत्तराखंड के उत्पादों को वैश्विक स्तर बाजार मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह, स्थानीय कारीगरों व शिल्पकारों को नए अवसर प्रदान होंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास परिसर में हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के आउटलेट का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा, प्रदेश सरकार का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थानीय उत्पादों की ब्रिकी को बढ़ावा देने के लिए 13 से अधिक प्रमुख स्थानों पर आकर्षक फ्लोर स्टैंडिंग यूनिट व रिटेल कार्टस खोले गए। इनमें नैनी सैनी, पंतनगर, देहरादून एयरपोर्ट, केदारनाथ, बदरीनाथ, हर्षिल, गुप्तकाशी, कौड़ियाला, मसूरी, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश, स्नो क्रेस्ट बदरीनाथ, एटीआई नैनीताल व सेंट्रियो मॉल में उत्पादों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
Uttarakhand News: कुप्रबंधन का शिकार हैं अभयारण्य व नेशनल पार्क, अस्कोट सबसे खराब श्रेणी में पहुंच गया
सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा ने कहा, गुणवत्ता में हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड ने विशेष पहचान बनाई है। वर्तमान ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन और ब्लिंकिट पर भी हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के उत्पाद उपलब्ध हैं।
देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए ताज, हयात सेंट्रिक, हयात रीजेंसी, मैरियट, वेस्टिन व जेपी ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित होटलों में रिटेल कार्टस स्थापित किए गए जा रहे हैं। इस मौके पर उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।