{"_id":"660fa5f5d012ad0ffa099e52","slug":"cm-dhami-rally-in-thatyud-organized-for-mala-rajya-laxmi-shah-bjp-candidate-from-tehri-lok-sabha-constituency-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024: सीएम धामी ने थत्यूड़ में की रैली, लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिए मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024: सीएम धामी ने थत्यूड़ में की रैली, लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिए मांगा समर्थन
Fri, 05 Apr 2024 03:04 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 05 Apr 2024 03:04 PM IST
सार
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। भाजपा के स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता चुनाव रण में उतरने लगे हैं। आज सीएम धामी ने टिहरी लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में रैली की।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थत्यूड़ में रैली कर टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिए समर्थन मांगा। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में रोड शो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं उत्तराखंड गढ़वाल क्षेत्र की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार गरमाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। 12 अप्रैल को ऋषिकेश में उनकी चुनावी रैली हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अप्रैल को श्रीनगर, किच्छा और रुड़की में चुनावी रैली करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Election 2024: हरीश रावत ने थामी बेटे के प्रचार रथ की लगाम, पर दोस्त की चुनावी वैतरणी पार लगाने की भी चिंता
प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। भाजपा के स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता चुनाव रण में उतरने लगे हैं। पीएम मोदी ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीते दिनों चुनावी रैली की। प्रधानमंत्री मोदी गढ़वाल की तीन लोकसभा सीट पौड़ी, टिहरी व हरिद्वार में प्रचार गरमाने के लिए 12 अप्रैल को ऋषिकेश में चुनावी रैली कर सकते हैं। जबकि 11 अप्रैल को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ श्रीनगर, किच्छा व रुड़की में चुनाव प्रचार करेंगे।