फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami on one-day visit to Pauri inauguration and foundation stone of schemes worth Rs. 800 crores

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी आज एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी, राइफलमैन जसवन्त सिंह रावत की प्रतिमा का किया अनावरण

Sat, 03 Feb 2024 03:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Feb 2024 03:25 PM IST
सार

एक दिवसीय भ्रमण के दौरान सीएम धामी आज पौड़ी जिले को कई सौगात दी। इस दौरान वह यहां रांसी स्टेडियम में महावीर चक्र विजेता राइफल मैन जसवंत सिंह और कमिश्नरी के पास देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण किया।

विज्ञापन
CM Dhami on one-day visit to Pauri inauguration and foundation stone of schemes worth Rs. 800 crores
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज को एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मैदान में ‘दिशा ध्याणी थौला मेला’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री लगभग 800 करोड़ की 353 विकास योजनाओें का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके अलावा वह जनसभा के साथ ही स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार को पौड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने रांसी स्टेडियम में महावीर चक्र विजेता राइफल मैन जसवंत सिंह और कमिश्नरी के पास देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री 134.61 करोड़ की लागत की 196 योजनाओं का लोकार्पण व 666.13 करोड़ की 157 योजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री कंडोलिया थीम पार्क में लगाए गए स्टॉलों में स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य कार्यक्रम स्थल कंडोलिया मैदान में लगे लाइव स्टॉलों का निरीक्षण किया। इन स्टॉलों में भीमल पेंटिंग की प्रदर्शनी, पिरूल व खजूर से क्रॉफ्ट निर्माण, मथनी से मठ्ठा निकालने और जांदरा व ओखली का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा सिलक्यारा टनल रेस्क्यू, जी-20 और बीटल्स फेस्टिवल फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में नौ कन्याओं का पूजन करने के साथ ही एक महिला की गोद भराई और शिशु का अन्नप्राशन संस्कार होगा।

लोक संगीत व नृत्य के साथ हुई मुख्यमंत्री का स्वागत

मुख्यमंत्री के हैलीपैड में उतरने के बाद लोक कलाकार परंपरागत संगीत व नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। रांसी स्टेडियम से कंडोलिया मैदान तक मुख्यमंत्री के काफिले के आगे कलाकार छोलिया व जौनसारी होलियात नृत्य किया। साथ ही पौड़ी जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोक वादक की ढोल की थापों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

ये भी पढ़ें...Snowfall: मिनी स्विटजरलैंड चोपता में सीजन की पहली बर्फबारी, उमड़ने लगे पर्यटक, होटलों में 11 तक बुकिंग फुल

कार्यक्रम में 16 विभागों के लगे स्टॉल

कंडोलिया मैदान में रिसेप्शन व कंट्रोल रूम, आपदा विभाग, मत्स्य पालन विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, डेयरी विभाग, जिला उद्योग केंद्र, रीप परियोजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, संस्कृति विभाग की ओर से परंपरागत बर्तनों व उपकरणों की प्रदर्शनी एवं आरबीआई के 02 उद्यमियों की ओर से क्रॉफ्ट का स्टॉल लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed