फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami new Tehri tour potholes on roads uttarakhand news oin hindi

ये हाल है नई टिहरी का: दम तोड़ चुकी सड़क और उखड़ा डामर, हर दो कदम पर गड्ढे...हादसे को देते हैं इनविटेशन

Fri, 28 Oct 2022 03:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 28 Oct 2022 03:53 PM IST
सार

एक सप्ताह में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए हैं लेकिन नई टिहरी नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की फिलहाल धरातल पर कोई तैयारी देखने को नहीं मिल रही है। अब 29 और 30 अक्तूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी का जिला मुख्यालय नई टिहरी का दौरा प्रस्तावित है।

विज्ञापन
CM Dhami new Tehri tour potholes on roads uttarakhand news oin hindi
सड़क पर गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री धामी के 29 और 30 अक्तूबर को नई टिहरी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड नई टिहरी-मलेथा राज्य मार्ग के डामरीकरण में जुट गया है लेकिन नई टिहरी नगर पालिका क्षेत्र की आंतरिक सड़कों की हालत खस्ता बनी है। मरम्मत न होने से सड़कों पर हर दो कदम पर गड्ढे बने हैं जिससे यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। गड्ढों में दोपहिया वाहन रपटने से टायर पंचर हो रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई और अन्य कार्यदायी संस्थाओं को एक सप्ताह में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए हैं लेकिन नई टिहरी नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की फिलहाल धरातल पर कोई तैयारी देखने को नहीं मिल रही है। अब 29 और 30 अक्तूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी का जिला मुख्यालय नई टिहरी का दौरा प्रस्तावित है।
विज्ञापन


सीएम के दौरे को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड नई टिहरी-मलेथा सड़क के डामरीकरण में जुटी है क्योंकि सीएम को इसी मार्ग से होकर बौराड़ी स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक जाना है। वहीं नगर पालिका क्षेत्र की आंतरिक सड़कें बदहाल बनी हैं। साईं चौक बौराड़ी से जिला अस्पताल, पोस्ट ऑफिस आने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और यह सड़क ढालदार है। इससे बुरी स्थिति बौराड़ी से ढुंगीधार जाने वाली सड़क की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर किए जारी

इस सड़क पर हर दो कदम पर गड्ढे हैं। नई टिहरी शांतिकुंज जानी वाली सड़क मरम्मत के अभाव में दम तोड़ चुकी है तो कॉन्वेंट स्कूल से कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क का डामर उखड़ चुका है। वहीं जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि सरकार की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की घोषणा फ्लॉप साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें....Uttarakhand: स्कूटी की अजब चाहत...56 हजार रुपये के सिक्के लेकर पहुंचा शख्स, थैला खुला तो हैरान रह गए कर्मचारी

 इस बाबत पालिका के ईओ विनोद लाल शाह का कहना है कि नगर क्षेत्र की आंतरिक सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए टेंडर हो चुका है। जल्द ही सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed