Dehradun: सीएम धामी ने नई दिल्ली में किया उत्तराखंड निवास का लोकार्पण, सादगी से मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस
अल्मोड़ा हादसे के बाद से उत्तराखंड में शोक की लहर है। जिसके चलते राज्य में स्थापना दिवस के कार्यक्रम सादगी से मनाए जाएंगे। सीएम धामी ने आज दिल्ली में उत्तराखंड निवास का शुभारंभ किया।
विस्तार
सीएम धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड निवास का लोकार्पण किया। उत्तराखंड राज्य अतिथि गृह दिल्ली में उत्तराखंड के लोगों को ठहरने की सुविधा प्रदान करेगा। राज्य की सांस्कृतिक विविधताओं पर आधारित निवास गृह वास्तु कला को प्रदर्शित करता है।
राज्य स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम अब सादगी से मनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अल्मोड़ा के मरचूला में हुआ हादसा राज्य के लोगों के लिए बड़ा शोक है। इसलिए सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम सादगी से मनाने का फैसला किया है। आठ नवंबर को होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: किसी के माथे का सिंदूर उजड़ा तो किसी का भाई चल बसा...बराथ गांव में एक साथ जलीं कई चिताएं