फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Dhami in Tehri Oni village heard problems in dialogue program Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: सीएम धामी ने ओणी में संवाद कार्यक्रम में सुनी समस्याएं, कहा-जी-20 सम्मेलन से मिलेगी गांव को पहचान

Sat, 25 Feb 2023 11:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Feb 2023 11:10 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा जी-20 सम्मेलन आयोजित होने से पूरी दुनिया में ओणी गांव की अलग पहचान बनेगी। पालिका सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में थौलधार ब्लॉक के उप्पू गांव में जगदंबा होम स्टे संचालक भरत सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने उद्योग विभाग से आठ लाख का ऋण लेकर होम स्टे शुरू किया।

विज्ञापन
Cm Dhami in Tehri Oni village heard problems in dialogue program Uttarakhand news in hindi
ओणी गांव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों और जन संगठनों से संवाद किया। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओणी के प्रधान रविंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के लिए उनके गांव का चयन होने पर क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जी-20 सम्मेलन में 20 देशों के अलावा नौ आमंत्रित देश और 15 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी आएंगे। सम्मेलन आयोजित होने से पूरी दुनिया में ओणी गांव की अलग पहचान बनेगी। पालिका सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में थौलधार ब्लॉक के उप्पू गांव में जगदंबा होम स्टे संचालक भरत सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने उद्योग विभाग से आठ लाख का ऋण लेकर होम स्टे शुरू किया।
विज्ञापन


दो साल में उन्होंने लगभग आठ सौ पर्यटकों को ठहराया है और अच्छा मुनाफा कमाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से होम स्टे के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की तर्ज पर बुकिंग शुरू करने का सुझाव दिया। कोडारना की प्रधान सुनीता भट्ट ने बताया कि पंचायतीराज विभाग की ओर से उड़ीसा भ्रमण पर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफल मॉडल की कहानी बताने के लिए लगाए शिविर

देवन गांव के मुन्ना सिंह पंवार ने बताया कि सहकारिता विभाग से जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन लेकर वे आजीविका चला रहे हैं। दिल्ली से लौटकर अपने गांव डडूर में मशरूम उत्पादन कर रहे सुशांत उनियाल ने गांव में सड़क बनाने की मांग की। सीएम ने डीएम को गांव में सड़क बनाने का प्रस्ताव भेजने को कहा। स्यांसू के सुभाष रावत ने बताया कि कोरोना के दौरान सिंगापुर में मर्चेंट नेवी से नौकरी छूटने के बाद गांव में मत्स्य पालन शुरू किया। आज गांव में आठ यूनिट स्थापित कर 16 क्विंटल मछली उत्पादन कर रहे हैं।

छोल गांव निवासी पूजा देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव में दो मकान बनाए जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों को आवास की सुविधा मिल सकेगी। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभ ले चुके व्यक्तियों को अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सफल मॉडल की कहानी बताने के लिए विभाग शिविर लगाए। इस अवसर पर डीएम डा. सौरभ गहरवार, सीडीओ मनीष कुमार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें..Uttarakhand:  प्रदेश में स्टार्ट अप भरेंगे रफ्तार, युवा उद्यमियों का सहारा बनेगी सरकार, पांच साल 1000 का लक्ष्य

कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए सीएम

नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार के कामकाज का फीडबैक भी पार्टी फोरम के माध्यम से देना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं जिससे कामकाज प्रभावित होते हैं। सीएम ने नागरिक मंच, व्यापार मंडल, आर एसोसिएशन से लेकर अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed