फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami gave instructions in the review meeting necessary to be more careful in the next few days

Uttarakhand: अगले कुछ दिनों में और ज्यादा सावधानी बरतनी जरूरी, सीएम धामी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Sat, 30 Aug 2025 05:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Aug 2025 05:30 PM IST
सार

उत्तराखंड में अभी केवल पांच दिन ही नहीं आगामी 15 दिन तक मानसून की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग भी अब मानसून का मिजाज नरम पड़ने का इंतजार कर रहा है। इसे देखते हुए सीएम धामी ने आज बैठक की। उन्होंने आपदा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन
CM Dhami gave instructions in the review meeting necessary to be more careful in the next few days
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी तंत्रों को हर समय तैयार रखा जाए। संवेदनशील इलाकों में जन-जीवन की सुरक्षा के पूरे इंतजाम हों।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि जिलों को राहत व बचाव के लिए पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने सड़कों और अन्य जरूरी सुविधाओं की बहाली पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी क्षेत्र में मलबा हटाकर उसे सुरक्षित स्थानों पर डंप करने के निर्देश दिए। ताकि दोबारा बारिश होने पर नदी में अवरोध न बने। कहा कि बारिश कम होने पर चारधाम यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही त्योहारी सीजन भी आ रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में सड़कों की मरम्मत और अन्य व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को टेंडर जैसी औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने अवरुद्ध सड़कों को खोलने, बिजली-पानी बहाल करने और घायल पशुओं के इलाज के लिए भी जरूरी निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को सभी गांवों में डॉक्टरों की टीम भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भूस्खलन...जीएसआई राज्य में लगाएगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, संवेदनशील चार जिलों में लगाने की योजना

उन्होंने कहा कि नदियों और नालों के किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जलस्तर बढ़ने पर तुरंत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। बांधों को लेकर उन्होंने सिंचाई विभाग को हर समय चौकसी रखने और जरूरत पड़ने पर समय से पानी छोड़े जाने की सूचना जिला प्रशासन को देने के निर्देश दिए। ताकि जान-माल की सुरक्षा समय रहते सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed