फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CM Dhami Flags Off Countdown Run for Niti Extreme Ultra Run 2026 Uttarakhand news in hindi

Dehradun: सीएम धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन को किया फ्लैग ऑफ,  900 से अधिक प्रतिभागियों ने हैं शामिल

Sat, 23 May 2026 10:50 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Renu Saklani Updated Sat, 23 May 2026 10:50 AM IST
सार

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का फ्लैग ऑफ करते हुए सीएम धामी ने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी है। 31 मई को नीति घाटी में होने वाले इस आयोजन के लिए 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
CM Dhami Flags Off Countdown Run for Niti Extreme Ultra Run 2026 Uttarakhand news in hindi
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम को फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में भी उन्होंने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले अल्ट्रा रन के शुभंकर क्यालु- हिम तेंदुआ का भी अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास जगाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा है और यह आयोजन उसी का प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने प्रतिभागियों को उत्तराखंड के साहस, पर्यटन और सामर्थ्य का ब्रांड एंबेसडर बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं” के विजन को यह आयोजन साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...पहाड़ी जिलों में बढ़ रहे मनोरोगी: सामान्य डिप्रेशन की चपेट में हर शख्स, आपदा, जानवरों के हमलों से जीवन नर्क

31 मई को नीति घाटी में होने वाले इस आयोजन के लिए देश के 27 राज्यों और 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स टूरिज्म के इतिहास में नया अध्याय लिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed