{"_id":"67074190f12f4bcd27046611","slug":"cm-dhami-expressed-grief-over-the-death-of-industrialist-ratan-tata-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratan Tata: मुख्यमंत्री धामी ने टाटा के निधन पर जताया गहरा दुख, बोले- उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratan Tata: मुख्यमंत्री धामी ने टाटा के निधन पर जताया गहरा दुख, बोले- उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत
Thu, 10 Oct 2024 08:33 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:33 AM IST
सार
रतन टाटा के निधन का पर दुख जताते हुए सीएम धामी ने कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन
Ratan Tata
- फोटो : Instagram/@RatanTata
विस्तार
उद्योगपति रतन टाटा के निधन का पर सीएम धामी ने गहरा दुख जताया। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कहा कि अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। रतन टाटा ने देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।
विज्ञापन
उनका दृष्टिकोण, समर्पण और व्यावसायिक कुशलता न केवल टाटा समूह को नई ऊंचाइयों तक ले गई, बल्कि राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Ratan Tata : पंतनगर प्लांट से साकार हुआ था बाइक वालों का अपनी कार का सपना, नैनो लाकर वादे पर खरे उतरे थे टाटा
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि उन्होंने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और नवाचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।