{"_id":"6810b30f81c8b438d70b504a","slug":"cm-dhami-delhi-visit-met-union-water-power-minister-detailed-discussion-took-place-on-many-projects-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले सीएम धामी, आठ जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण की अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले सीएम धामी, आठ जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण की अनुमति मांगी
Tue, 29 Apr 2025 04:52 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 29 Apr 2025 04:52 PM IST
सार
सीएम ने केंद्रीय मंत्री से 647 मेगावाट क्षमता की सात जल विद्युत परियोजनाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से आठ जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण की अनुमति देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सामाजिक व आर्थिक विकास को गति देने के लिए ये परियोजनाएं जरूरी हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट के दौरान सीएम धामी ने कहा कि सात परियोजनाएं 647 मेगावाट और एक 114 मेगावाट की है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मां गंगा एवं अन्य समस्त नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञों की संस्तुतियों का पालन करते हुए सतत विकास के लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
Chardham Yatra: सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट में होगी पंजीकरण की चेकिंग, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों सुविधा
विज्ञापन
114 मेगावाट की सेला उर्थिंग जलविद्युत परियोजना पिथौरागढ़ में धौलीगंगा पर प्रस्तावित है। यह गंगा बेसिन का हिस्सा नहीं है। राज्य में गंगा और उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर परियोजनाओं पर प्रतिबंध नहीं है। इसलिए इस परियोजना की स्वीकृति दी जानी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को इस बाबत निर्देश देने का अनुरोध किया।