Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CM Dhami called 21year old newly elected village head of Gairsain Priyanka Negi and congratulated her

Uttarakhand Election: गैरसैंण की 21 साल की प्रियंका को सीएम ने फोन करके दी जीत की बधाई, बोले-मिलकर काम करेंगे

Fri, 01 Aug 2025 12:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Aug 2025 12:19 PM IST
सार

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में इस बार कई युवा चेहरे निकलकर सामने आए। गैरसैंण की 21 साल की प्रियंका को प्रधान बनने पर सीएम धामी ने फोन कर बधाई दी।

विज्ञापन
CM Dhami called 21year old newly elected village head of Gairsain Priyanka Negi and congratulated her
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चमोली के गैरसैंण की 21 वर्षीय नवर्निवाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी को फोन करके सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी जीत की बधाई। सीएम ने कहा कि गांव के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होनें सारकोट के सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सारकोट के ग्रामीणों ने अच्छा चुनाव लड़ा।

विज्ञापन


गैरसैंण को प्रदेश के मॉडल गांव के रूप में चुना गया है। कहा कि जिले के उच्च अधिकारी जल्द गांव का निरीक्षण करेंगे। उन्होनें नवर्निवाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी को गांव में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही कहा कि गांव की महिलाओं को आगे बढ़ाए। उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होनें प्रियंका नेगी को देहरादून आमंत्रित भी किया।
विज्ञापन


प्रियंका नेगी को 421 वोट मिले
गैरसैंण ब्लॉक के मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट की कमान अब सबसे कम उम्र की युवती प्रियंका नेगी संभालेंगी। 21 वर्ष की प्रियंका नेगी प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को हराकर विजय हासिल की। प्रियंका नेगी को 421 और प्रियंका देवी को 235 मत प्राप्त हुए। इससे पूर्व 2014-19 तक प्रियंका के पिता भी प्रधान रह चुके हैं। प्रियंका नेगी ने गैरसैंण महाविद्यालय से राजनीतिशास्त्र विषय में स्नातक किया है जिसका परिणाम भी तीन दिन पहले की आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Panchayat Election: पौड़ी के कुई गांव की नई मुखिया...बीटेक पास 22 साल की साक्षी संभालेंगी कमान

चमोली जनपद के सबसे बड़े गांवों में से एक मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट में वर्तमान में 300 से अधिक परिवार रहते हैं। गांव से पलायन न होने के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में सारकोट गांव को आदर्श गांव घोषित किया था। तब से सीएम धामी सारकोट गांव को लेकर गंभीर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गांव में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। अब इस गांव की कमान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी संभालेंगी। प्रियंका ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। गांव की महिलाओं को जागरूक बनाना प्राथमिकता रहेगी ताकि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। प्रियंका नेगी के पिता पूर्व प्रधान राजे सिंह नेगी ने बताया कि गांव के विकास के लिए वे अपने बेटी का हरसंभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed