फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami answered many issues In Amar Ujala samvad dehradun

Samvad: भूस्खलन आदि को जल्द दुरस्त करेंगे, UCC-नकल अध्यादेश पर सीएम धामी ने हर सवाल का दिया बेबाक जवाब

Sun, 04 Aug 2024 02:19 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 04 Aug 2024 02:19 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि देखिए जिस प्रकार से अभी माननीय प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद रेल, सड़क और परिवहन में काफी तेजी से विकास हुआ है। हमारे पर्यटकों की संख्या में काफी तेजी आई है। हमारे जो शहर है उनकी एक धारण करने की क्षमता है अगर उससे अधिक लोग आएंगे तो इस पर नजर रखनी होगी।

विज्ञापन
CM Dhami answered many issues In Amar Ujala samvad dehradun
संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के देहरादून में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें कई हस्तियों ने शिरकत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। जहां अमर उजाला के निदेशक वरुण माहेश्वरी और एमडी तन्मय माहेश्वरी ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


भूस्खलन आदि को जल्द दुरस्त करेंगे: सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सबसे पहले मैं अमर उजाला के संवाद के इस कार्यक्रम में सबका स्वागत करता हूं। आपने अभी आपदा से संबंधित जो सवाल किया है उसको लेकर मैं बताना चाहता हूं कि 17 हजार लोगों को अभी निकाला जा चुका है। 12 स्थान ऐसे है जो भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। पहले दिन से ही प्रयास था कि फंसे लोगों को निकाला जाए। हमारी प्राथमिकता है कि जो लोग फंसे है उनको जल्द निकाल लें। सड़कों जल्द दोबारा तैयार कर लिया जाएगा। भूस्खलन आदि को जल्द दुरस्त करेंगे।अधिकारियों को उन स्थानों पर कैंप करने के लिए कहा गया है। मानसून का समय हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होता है। हम इस पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

'हिमालय के राज्यों में ऐसी आपदाएं आम हो रही हैं': सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय के राज्यों में ऐसी आपदाएं आम हो रही हैं। इस पर चिंतन किया जा रहा है। विकास हमारे लिए आवश्यक है इसे हम छोड़ नहीं सकते। हमको सब लोग देखते हैं पूरी दुनिया हमारी और हमारी विशेषता के कारण से भी जानती है।

'पीएम के संरक्षण में उत्तराखंड का तेजी से हो रहा विकास': सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि देखिए जिस प्रकार से अभी माननीय प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद रेल, सड़क और परिवहन में काफी तेजी से विकास हुआ है। हमारे पर्यटकों की संख्या में काफी तेजी आई है। हमारे जो शहर है उनकी एक धारण करने की क्षमता है अगर उससे अधिक लोग आएंगे तो इस पर नजर रखनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बजट का प्रबंध करना, पलायन, जल का भीषण संकट, आर्थिक उन्नति के लिए नए रास्ते, बेरोजगारी आदि ऐसी बहुत सारी चीजे हमको बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं। मां के साथ पेड़ रोपण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी यही कोशिश थी कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ों का रोपण हो। हरेला हमारा त्यौहार भी है। हमारा प्रकृति संरक्षण का पर्व है और प्रकृति पूजन का पर्व भी है। पूरे राज्य में हरेला पर्व से एक महीने तक लगातार हमारा वृक्षारोपण का अभियान चलता है। 

आगे कहा कि पूरा सभी लोग इसमें सहभागी होते हैं अपने-अपने स्तर से और इस बार भी हमने लगभग एक करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य लिया था। उसके अलावा अगर हम इस अभियान में लोग जुड़कर इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से जो उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे देशवासियों के लिए एक संदेश दिया था कि सभी लोग अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। प्रदेश के अंदर तेजी से अभियान बढ़ भी रहा है। आज भी मैं आपको बताऊं कि प्रातः काल मैं आज तीन जगह पर मैंने वृक्षारोपण किया है और कल भी कम से कम इतने ही स्थान पर किया था। नकल अध्यादेश कानून लाकर में आज राज्य में शुचिता लाने का प्रयास कर रहा हूं। आज लोग अविभावक मुझे आशिर्वाद दे रहे हैं।

विज्ञापन

अग्निवीरों के मुद्दे पर सीएम धामी का बड़ा बयान
अग्निवीरों के मुद्दे पर सीएम धामी ने कहा कि कारगिल दिवस 26 जुलाई को होता है। कारगिल दिवस के दिन पर कहा था कि हम सभी अग्निवीरों को जो हमारे भारत सरकार की जो हमारी पैरामिलिट्री है। उनसे अधिक सभी पैरामिलिट्री में भी जो है। उनको एक विशेष सुविधा वहां पर मिलने वाली है। उत्तराखंड क्योंकि हमारा सैन्य प्रदेश भी है। सैन्य बाहुल्य प्रदेश है तो हमने पहले ही यहां पर कह दिया है कि जो भी अग्निवीर आएंगे। हम कोशिश करेंगे कि उनको कोई ना कोई सेवा अवश्य मिले। जहां आरक्षण देने की व्यवस्था है उस पर काम कर रहे हैं।

'यूसीसी पर कमेटी काम कर रही है': सीएम धामी
यूसीसी पर धामी ने कहा कि इस पर काम चल रहा है, राष्ट्रपति से अनुमति ले ली गई है। इस संबंध में एक कमेटी काम कर रही है और स्थापना दिवस के पहले उसे लागू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed