फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami announcement model old age home will be built in Rudrapur with cooperation of Center

सीएम धामी की घोषणा: रुद्रपुर में बनेगा मॉडल वृद्धाश्रम, तैयार होंगे 150 मास्टर ट्रेनर और केयर गिवर

Wed, 01 Oct 2025 08:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Oct 2025 08:42 PM IST
सार

बागेश्वर, चमोली व उत्तरकाशी जनपदों में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं जबकि देहरादून, अल्मोड़ा व चंपावत में नए भवन का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
CM Dhami announcement  model old age home will be built in Rudrapur with cooperation of Center
सीएम धामी - फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के स्तंभ हैं, जिनका आशीर्वाद व अनुभव समाज के लिए मार्गदर्शक होता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में मॉडल वृद्धाश्रम का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा देखभाल के लिए 150 मास्टर ट्रेनर व केयर गिवर तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वृद्धाश्रम की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। बागेश्वर, चमोली व उत्तरकाशी जनपदों में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं जबकि देहरादून, अल्मोड़ा व चंपावत में नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी व पिथौरागढ़ में भी वृद्धाश्रम बनाए जाएंगे। जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए इस इस वर्ष 150 मास्टर ट्रेनर और केयर गिवर तैयार करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


Uttarakhand: 52 निकायों में 115 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू, सीएम ने 15,600 नए आवासों का लोकार्पण भी किया
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अटल वयो अभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, राष्ट्रीय वयोश्री योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना समेत अनेक कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा, प्रदेश में छह लाख बुजुर्गों को पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है। इस साल 1300 वरिष्ठ नागरिकों की मोतियाबिंद की निशुल्क सर्जरी करने का लक्ष्य रखा है।  

बुजुर्गों के लिए निशुल्क एंबुलेंस वैन को किया रवाना
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बुजुर्गों को सम्मानित कर वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प भी दिलाया। इसके अलावा एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों की सेवा के लिए समर्पित निशुल्क एंबुलेंस वैन व वाकथन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed