{"_id":"5a04b1524f1c1b60678ba33b","slug":"cloudy-and-fog-in-uttarakhand-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, अगले दो दिन पूरे प्रदेश में कोहरे की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, अगले दो दिन पूरे प्रदेश में कोहरे की संभावना
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
दिल्ली में कोहरे के बाद अब उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल और कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
हालांकि कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बादल और कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.02 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन