फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cloudburst In Tehri Nadiad To three people missing one reported washed away Uttarakhand News in Hindi

Cloudburst In Tehri: नौताड़ तोक में बादल फटने से मची भारी तबाही...होटल बहा, तीन लोगों की मौत

Wed, 31 Jul 2024 10:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jul 2024 10:56 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: देर शाम से भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। रात को मुयाल गांव का गदेरा उफान पर आने से  किमी आठ के समीप बना मोटर पुल आपदा की भेंट चढ़ गया है।

विज्ञापन
Cloudburst In Tehri Nadiad To three people missing one reported washed away Uttarakhand News in Hindi
टिहरी के नौताड़ तोक में तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के नौताड़ तोक में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। यहां एक व्यक्ति के गदेरे में बहने की सूचना है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि नौताड़ तोक में एक होटल बह गया। जिसमें होटल स्वामी भानु प्रसाद(50), उनकी पत्नी नीलम देवी(45) व पुत्र विपिन(28) लापता थे। रेस्क्यू अभियान के दौरान भानु और उनकी पत्नी नीलम का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर बरामद कर लिया गया है। वहीं, लापता युव  घायल अवस्था में मिला है।  जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, कई पशु भी भारी मलबे में दबे हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand: अतिवृष्टि से उफान पर मंदाकिनी नदी, केदारनाथ मार्ग पर गर्मकुंड क्षेत्र बहा, गौरीकुंड को कराया खाली

विज्ञापन

गदेरे पर बना मोटर पुल बहा

घनसाली -तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर मुयाल गांव गदेरे पर बना मोटर पुल बह गया है। देर शाम से भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। रात 9 बजे की लगभग मुयाल गांव का गदेरा उफान पर आने से  किमी आठ के समीप बना मोटर पुल आपदा की भेंट चढ़ गया है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया है कि घनसाली -तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर मुयाल गांव के समीप बना पुल बह गया है। प्रशासन की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है(

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed