सर्दियों में गर्म हुआ कपड़ों का बाजार, लेकिन खरीदारी से पहले पढ़ें ये खबर
- ब्रांडेड हो या लोकल मार्केट, हर जगह गर्म कपड़ों की भारी रेंज
- युवाओं को लुभा रहे मफलर, जैकेट और ब्लेजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी के मौसम में कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम हों या लोकल मार्केट, सभी जगहों पर कपड़ों की बड़ी रेंज उपलब्ध है। आप अपने बजट के हिसाब से जैकेट, ब्लेजर, मफलर खरीद सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं शहर में कुछ ऐसे ही मार्केट सिनेरियो के बारे में।
ब्रांडेड कंपनियों से लेकर सामान्य दुकानों में चल रही बंपर छूट
गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ने से शहर के शोरूम, विभिन्न कंपनियों और साधारण दुकानों में जैकेट के साथ ही अन्य गर्म कपड़ों पर 40 से लेकर 60 प्रतिशत की छूट चल रही है। कई शोरूम और मॉल में तो एक के साथ एक फ्री का ऑफर भी चल रहा है। एडिडास, रिबॉक, नाइकी, प्यूमो, कैनेरी सहित सभी ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम में गर्म कपड़ों पर 40 से लेकर 60 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
ये हैं कीमतें
ब्रांडेड शोरूम
ब्लेजर- 2500 से लेकर 5000 रुपये
जैकेट- 2000 से लेकर 5000 रुपये
इन्दिरा मार्केट, पलटन बाजार
ब्लेजर- 1500 से लेकर 3000 रुपये
जैकेट- 1000 से लेकर 2500 रुपये
मफलर- 100 से लेकर 500 रुपये
चकराता रोड की शॉप्स
ब्लेजर- 1500 से लेकर 2500 रुपये
जैकेट- 1000 से लेकर 2200 रुपये
मफलर- 250 से लेकर 500 रुपये