फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Climbers dead body rescue operation stop after snowfall on nanda devi peak

नंदा देवी पर्वत से नहीं हो पा रही आठ पर्वतारोहियों के शवों की तलाश, बर्फबारी बनी बाधा

Sat, 22 Jun 2019 09:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Jun 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Climbers dead body rescue operation stop after snowfall on nanda devi peak
नंदा देवी चोटी पर बर्फ में दबे शव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बर्फबारी के कारण एक बार फिर लापता पर्वतारोहियों की खोज और शव निकालने का अभियान प्रभावित हुआ। नंदा देवी चोटी आरोहण में लापता सात विदेशी पर्वतारोहियों और एक भारतीय नागरिक की खोज और शव निकालने गए इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के 14 सदस्यीय दल के 12 सदस्य एडवांस बेस कैंप में ठहरे हैं। 

विज्ञापन


भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बेस कैंप के निकट छह सात इंच की बर्फबारी हुई है। इस कारण यहां गतिविधि पूरी तरह ठप रही। टीम के सभी सदस्य ठीक हालत में है। शनिवार को मौसम अनुकूल होने पर कैंप में गतिविधि होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

बता दें कि 13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए 13 सदस्यीय दल में से ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, ऑस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय पर्वतारोहण के लिए गए थे। 

इस दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से जनसंपर्क अधिकारी समेत आठ पर्वतारोही लापता हो गए थे। सर्च अभियान के दौरान बर्फ में पांच शव दिखाई दिए थे। जिस स्थान पर शव पड़े थे वहां खतरनाक दर्रे होने से सेना के हेलीकॉप्टर से इन्हें निकालने का प्रयास सफल नहीं हो सका था। इसके बाद अब सेना और एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम पैदल ही मिशन पर निकली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed