फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cleanliness campaign launched in the city on Mountain Day

माउंटेन डे पर शहर में चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 12 Dec 2021 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched in the city on Mountain Day
इंटरनेशनल माउंटेन डे पर शहर में चलाया स्वच्छता अभियान, 620 किलो सूखा कूङा किया एकत्र, - फोटो : MUSSOORIE
मसूरी। इंटरनेशनल माउंटेन डे के मौके पर हिलदारी ने शहर में क्लीन अप ड्राइव चलाया। जिसमें 620 किलो सूखा कचरा एकत्र किया गया। स्वच्छता अभियान में शहर के स्कूली छात्र-छात्राओं सहित सामाजिक संस्थाओं और नगर पालिका की टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

नगर पालिका, हिलदारी, कीन, मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं, दी फन ब्रेंटवुड के सहयोग से शहर के साउथ रोड लंढौर राजमंडी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 620 किलो सूखा कचरा एकत्र किया गया। हिलदारी के प्रोजेक्ट हेड अरविंद शुक्ला ने बताया कि इंटरनेशनल माउंटेन डे के मौके पर शहर में विभिन्न संगठनों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई के दौरान एकत्र कूड़े को आईडीएच स्थित ड्राई वेस्ट कलेक्शन सेंटर भेजा गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सड़क किनारे, नाले या पहाड़, जंगलों में कूड़ा नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया। साथ ही लोगों को जलवायु और भूमिगत परिवर्तनों के कारण पर्वतों की भौगोलिक स्थिति में परिवर्तन आ रहा है। इसके लिए सभी को जागरूक रहना होगा। स्वच्छता अभियान में नगर पालिका सेनेटरी इंस्पेक्टर वीरेंद्र बिष्ट, प्रताप पवार, नैना, सुनीता कोहली, सुनीता दुमोगा, प्रमिला, रंजिता, ईशा, रेखा, प्रियंका, अंजलि, कीन संस्था से अशोक कुमार, विक्रम, शुभम, अजीत, कमल, निधि, विपिन और टीम, हिलदारी से अरविंद शुक्ला, कमल, अभिलाष, रोहित, अरुण, किरन, लीला, निशा, जेबा, अंजली, माया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed