{"_id":"5f7bf97e8ebc3e9b874ed630","slug":"clat-2020-latest-news-in-hindi-counselling-starts-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट 2020 : आज से शुरू होगी क्लैट की काउंसिलिंग, एक बार में जमा करानी होगी इतनी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लैट 2020 : आज से शुरू होगी क्लैट की काउंसिलिंग, एक बार में जमा करानी होगी इतनी फीस
Tue, 06 Oct 2020 10:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
क्लैट 2020
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लैट का रिजल्ट जारी होने के बाद मंगलवार से काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। देश के 22 विधि विश्वविद्यालयों में यूजी दाखिलों के साथ 19 विवि में पीजी दाखिलों के लिए यह काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित होगी।
विज्ञापन
क्लैट काउंसिलिंग के तहत छह और सात अक्तूबर को रजिस्ट्रेशन होंगे। नौ अक्तूबर की सुबह 10 बजे पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। नौ अक्तूबर को ही उम्मीदवार को अपनी च्वाइस भरने के साथ ही ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। संबंधित डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होने के बाद अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उस उम्मीदवार की काउंसिलिंग रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उसकी 50 हजार रुपये फीस में से 40 हजार रुपये लौटा दिए जाएंगे। इसी प्रकार अगर कोई उम्मीदवार आवंटित सीट पर एडमिशन नहीं लेता है तो उसे भी 10 हजार रुपये काटने के बाद 40 हजार रुपये लौटा दिए जाएंगे। फिलहाल, काउंसिलिंग में छात्र को 50 हजार रुपये शुल्क जमा कराना होगा।
विज्ञापन
काउंसिलिंग में यह प्रमाणपत्र करने होंगे अपलोड
-10वीं की मार्कशीट
-12वीं की मार्कशीट
-करेक्टर सर्टिफिकेट
-माइग्रेशन सर्टिफिकेट
-जाति, दिव्यांगता आदि से जुड़े सर्टिफिकेट