फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Clashes between two communities at the railway station... one side pelted stones

Dehradun News: रेलवे स्टेशन पर दो समुदायों के बीच बवाल... एक पक्ष ने किया पथराव

Fri, 27 Sep 2024 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Clashes between two communities at the railway station... one side pelted stones
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I
I
I- प्रेमी से मिलने दून पहुंची किशोरी को लेकर आमने-सामने आए दो समुदाय, पथराव में कई वाहन टूटे
I
I- एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, कई लोगों को आई चोटें
I
I
I
Iदूसरे समुदाय के प्रेमी से मिलने के लिए एक समुदाय की किशोरी के दून पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में बवाल हो गया। दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इससे पूर्व एक पक्ष ने जमकर किया। पथराव में पुलिस की गाड़ी समेत आम लोगों की भी कई गाडि़यां टूट गईं। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और कई लोगों को चोटें आई हैं। भारी पथराव के बीच पुलिस भी अपना बचाव करती नजर आई। बाद में लाठियां फटकारकर स्थिति को संभाला। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। लड़की जीआरपी के पास और लड़का आरपीएफ के पास था।

I
Iमामला बृहस्पतिवार देर शाम का है। बदायूं निवासी समुदाय विशेष की एक किशोरी देहरादून में अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। शाम के समय किशोरी ने प्रेमी को रेलवे स्टेशन पर बुलाया तो इसकी भनक दोनों समुदाय के लोगों को लग गई। पहले स्टेशन पर एक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए। इसके बाद युवक रेलवे स्टेशन पर किशोरी से मिलने पहुंचा तो दूसरे समुदाय के लोग भी एकत्र होना शुरू गए। दोनों पक्षों के बीच में तनातनी होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे रेलवे रेलवे स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी मच गई। लोग भागकर जान बचाने लगे। उपद्रवियों ने पुलिस के सामने भी जमकर पथराव किया और पुलिस को भागकर जान बचानी पड़ी। पथराव में एक युवक घायल हो गया और कई वाहन टूट गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थिति संभालते हुए पुलिस ने लाठियां फटकारकर दोनों समुदाय के लोगों को तितर-बितर किया। देर रात एसएसपी अजय कुमार ने भी स्टेशन पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article