{"_id":"644c2a45258a6537ea0b7e16","slug":"clash-between-students-two-colleges-again-eight-suspended-dehradun-news-c-5-drn1037-142696-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो कॉलेजों के छात्रों में फिर हुआ संघर्ष, आठ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो कॉलेजों के छात्रों में फिर हुआ संघर्ष, आठ निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर क्षेत्र में दो शिक्षण संस्थानों के छात्रों के गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से छात्रों ने लाठी-डंडों और रॉड से एक दूसरे पर हमला किया। एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के आठ छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इधर, शिक्षण संस्थानों ने सभी छात्रों को निलंबित कर दिया है।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आयुष सक्सेना मूल निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर हाल निवासी प्रेमनगर ने तहरीर देते हुए बताया कि वह उत्तरांचल विवि में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को वह अपने दोस्त अभिषिक्त तोमर और अभय राणा के साथ कॉलेज जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह कॉलेज के गेट नंबर 2 पर पहुंचे, वहां यूनिवर्सिटी में बीबीए में पढ़ने वाला छात्र अभिनव मलिक पहुंच गया। उसके साथ बीबीए का छात्र दिव्यांश, डीफार्मा के सागर चौधरी, सक्षम खटाना, मन्नत चौधरी, हिमांशु तोमर, रक्षित गहलोत और बीएफआईटी का छात्र रितिक गुज्जर भी मौजूद थे। आरोपियों ने तीनों के ऊपर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। इस संघर्ष में दानों ओर के छात्रों को चोटें आईं हैं।
एसओ प्रेमनगर ने बताया कि आयुष की तहरीर पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा सारग गिल के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इन सभी छात्रों को उत्तरांचल यूनिवर्सिटी और बीएफआईटी ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले दो शिक्षण संस्थानों ने अपने 11 छात्रों पर निलंबन की कार्रवाई की थी। इनके नाम भी विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज थे।