फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Clash between neighbours in Raipur

Dehradun News: रायपुर में पड़ोसियों में हुई भिड़ंत ईंट-पत्थरों से हमले का भी आरोप

Sun, 11 Jan 2026 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Clash between neighbours in Raipur
रायपुर थानाक्षेत्र के नेहरू ग्राम में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट और ईंट-पत्थरों से हमले के मामले में पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों मामलों में 20 से ज्यादा आरोपी हैं।
विज्ञापन

मामले में शनिवार को भी थाने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और अपना पक्ष रखा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान और साक्ष्य जुटा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद सामने आ रहा है। एक पक्ष की ओर से दीप्ति बिष्ट ने शिकायत दी है कि उनके पड़ोस में रहने वाले अरुण धीमान ने अपने 15 से ज्यादा लोगों के साथ उनके ऊपर ईंट-पत्थरों और लोहे के नुकीले हथियारों से हमला किया।
विज्ञापन

उनके घर में तोड़फोड़ की और सदस्यों पर जानलेवा हमला किया। दूसरे पक्ष से सीमा धीमान ने शिकायत दी है कि उनकी बेटी का जन्मदिन था। घर में मेहमान आए हुए थे। मेहमान जा रहे थे, तभी दीप्ति के परिवार ने अभद्रता की। विरोध करने पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि दोनों की तहरीर विस्तार से ली गई है जिस पर संबंधित धाराओं में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। विवेचना उप निरीक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल कर रही हैं। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दोनों पक्षों के कृत्य मिले हैं, जिसमें एक पक्ष के मेहमानों पर दूसरे पक्ष की अभद्र टिप्पणी, छत से टाइल्स के टुकड़े और जूता फेंकना व पथराव नजर आ रहा है। विस्तृत विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed