फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Clash between farmers and BJP in Roorkee Tehsil four detained Uttarakhand news in hindi

Roorkee: सहारनपुर से आए किसानों की भाजपाइयों से झड़प के बीच मची अफरा तफरी, पुलिस ने हिरासत में लिए चार

Mon, 23 Jan 2023 02:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Jan 2023 02:47 PM IST
सार

कुछ किसान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर पहुंचे और धरना देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी किसानों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच तनातनी और झड़प शुरू हो गई।

विज्ञापन
Clash between farmers and BJP in Roorkee Tehsil four detained Uttarakhand news in hindi
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले से आए किसानों की भाजपाइयों के साथ झड़प हो गई। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने किसानों समेत दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है। मामला भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति से जुड़ा है। एक दिन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने किसान नेता के खिलाफ एसपी देहात को शिकायती पत्र सौंपकर उन्हें ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया था 

विज्ञापन


सोमवार को सहारनपुर जिले के बेहट और छुटमलपुर से कुछ किसान रुड़की तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर पहुंचे और धरना देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी किसानों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।  दोनों पक्षों के बीच तनातनी और झड़प शुरू हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली मौके पर पहुंची। पुलिस ने  किसानों और भाजपाइयों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग सिविल लाइंस कोतवाली में जुटने शुरू हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के चार पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी की तारीफ कर हरीश रावत ने चौंकाया, सुर्खियों में प्रतिद्वंद्वियों को लेकर दिया ये बयान

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने रविवार को एसपी देहात एस के सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर बताया था कि उनकी जिला सहारनपुर के बेहट में कृषि की जमीन है और छुटमलपुर क्षेत्र का एक किसान नेता उनकी जमीन कबजाने के लिए से डरा धमका रहा है और ब्लैकमेल कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed